29th August 2026

BREAKING NEWS

Ph.D. प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, छात्र नेताओं व अभ्यर्थियों ने कुलपति को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

Advertisment

CG BREAKING : दुर्गा पंडाल हटाने पर गांव में बवाल, ग्रामीणों ने SDOP का पकड़ा कॉलर, गर्भवती महिला आरक्षक का तोड़ा हाथ…

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

कवर्धा: जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत कामठी गांव में नवरात्रि के अवसर पर एक बार विवाद पैदा हो गया है. एक पक्ष ने दुर्गा पंडाल उखाड़ दिया, जिससे आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने एसडीओपी का कॉलर पकड़कर बदसलूकी की, वहीं गर्भवती महिला आरक्षक का हाथ तोड़ दिया है.

दरअसल, कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत ग्राम कामठी में हिन्दू देवी-देवताओं की विभिन्न मंदिर है. गांव वाले मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन कुछ वर्षों से मंदिर पर गोडवाना समाज अपना अधिकार बताते हुए मंदिरों का नया नामकरण कर दिए हैं. मंदिर में सतरंगी झंडा लगाकर गोडवाना समाज के देवी-देवताओं होने का दावा कर रहे हैं. इसे लेकर गोड़वाना समाज और पटेल समाज के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है.

इस बार फिर से नवरात्रि की शुरुआत से पहले ही पंडाल स्थापना के साथ ही दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया है. जानकारी के अनुसार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़े लोगों ने आज सुबह दुर्गा पंडाल को उखाड़ फेंका है, जिसके बाद पटेल समाज के लोगों का विरोध शुरू हो गया. स्थिति की जानकारी मिलने पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए. स्थिति को संभालने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.


विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन