29th August 2026

BREAKING NEWS

बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

नेपाल गई बिलासपुर की महिला से टूटा संपर्क, परिजनों के साथ प्रशासन भी तलाश में जुटा

Advertisment

CG News : जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

Media Yodha Desk Sat, Aug 29, 2026

दुर्ग : जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान महिला टेक्नीशियनों द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। लैब प्रभारी जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में कुछ महिला टेक्नीशियन लैब के अंदर ब्लड सैंपल के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधि से मरीजों की जांच और सैंपल प्रक्रिया प्रभावित तो नहीं हुई। अटल आरोग्य लैब जिला अस्पताल की जांच व्यवस्था का अहम हिस्सा है। यहां करीब 134 तरह की जांच मुफ्त की जाती हैं। लैब का संचालन HLL कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है।

रील का वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले इसी लैब में एक 24 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। युवक को जांच के बाद एचआईवी पॉजिटिव बताया गया था। युवक ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए तो दोबारा जांच और पड़ताल के बाद रिपोर्ट में सुधार किया गया। अब रील का वीडियो वायरल होने के बाद लैब की कार्यप्रणाली को लेकर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन अब यह पता कर रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि उस दौरान लैब का कामकाज और मरीजों के सैंपल की जांच प्रभावित हुई थी या नहीं। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने कहा कि लैब या कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान इस तरह वीडियो बनाना लापरवाही है। मामला सामने आते ही जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन