29th August 2026

BREAKING NEWS

जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

नेपाल गई बिलासपुर की महिला से टूटा संपर्क, परिजनों के साथ प्रशासन भी तलाश में जुटा

ज्वेलरी दुकान में 3 शातिरों की करतूत, ग्राहक बनकर आए और सोने की चेन लेकर हुए फरार

बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू, 4 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

Advertisment

CG News : ज्वेलरी दुकान में 3 शातिरों की करतूत, ग्राहक बनकर आए और सोने की चेन लेकर हुए फरार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी से ज्वेलरी शॉप में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राहक के भेष में आए तीन शातिरों ने ज्वेलर की आंखों में धूल झोंकते हुए 2 लाख से ज्यादा का सोने का चेन पार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां मकई चौक स्थित शनि मंदिर के पास आमंत्रण ज्वेलर्स है। दुकान में दो महिला सहित तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे और बड़े शौक से सोने चांदी के आभूषण देखने लगे। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने 17 ग्राम सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।

पूरी वारदात CCTV में कैद

चोरी हुए सोने की चेन की कीमत 2 लाख 22 हजार रुपए बताई जा रही है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपी ग्राहक बनकर आभूषण देखते और फिर चोरी करते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन