13th June 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली पुलिस-परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, SNG कॉलेज में वाहनों की फिटनेस जांच

SSP भोजराम पटेल ने रात में किया डायल-112 का औचक टेस्ट, खुद बनकर पहुंचे आवेदक

‘बहन का बदला’ लेने निकले युवक की हत्या मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

10 करोड़ की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत; 5 महिलाएं घायल

Advertisment

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात : पत्नी की हत्या कर खाट पर छोड़ भागा पति, गांव में सनसनी

कोरबा : वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी को खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। दूसरे दिन सुबह स्वजन ने महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार अरसेना निवासी बिहानू सिंह मंझवार 45 वर्ष को अपनी पत्नी बिरसो बाई 40 वर्ष के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद हो रहा था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बिहानू सिंह ने पत्नी की हाथ-मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से चोट लगने से बिरसो बाई की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पति बिहानू ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। वह उसे खाट पर लिटाकर चादर ओढ़ा दिया।

कुछ समय बाद जब महिला की कोई हलचल नहीं हुई तो स्वजन को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सुमन पोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन