13th June 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली पुलिस-परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, SNG कॉलेज में वाहनों की फिटनेस जांच

SSP भोजराम पटेल ने रात में किया डायल-112 का औचक टेस्ट, खुद बनकर पहुंचे आवेदक

‘बहन का बदला’ लेने निकले युवक की हत्या मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

10 करोड़ की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत; 5 महिलाएं घायल

Advertisment

CG High Court News : ‘बहन का बदला’ लेने निकले युवक की हत्या मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Media Yodha Desk Fri, Jun 12, 2026

CG High Court News : बिलासपुर हाई कोर्ट ने मुंगेली जिले के चर्चित पोखन यादव हत्याकांड में दोषी ठहराए गए तीन आरोपितों की अपील खारिज करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि आरोपितों ने अपनी बहन से कथित छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से युवक की हत्या की थी।

अदालत ने पाया कि चश्मदीद गवाह, मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल साक्ष्य अभियोजन के मामले की पूरी तरह पुष्टि करते हैं। अभियोजन के अनुसार 25 अक्टूबर 2023 को पोखन यादव द्वारा आरोपित राजा साहू और दीलू साहू की बहन से कथित बदसलूकी किए जाने के बाद दोनों भाइयों ने उसके पिता लक्ष्मण यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।

उसी दिन ससुराल से लौट रहे पोखन को मुंगेली के अवासपारा स्थित शराब दुकान के पीछे कच्चे रास्ते पर घेरकर राजा और दीलू ने चाकू से गले, सिर और माथे पर कई वार किए, जबकि दुर्गेश कुमार उर्फ बुलाती साहू पहरा देता रहा। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए, जिन्हें 26 अक्टूबर 2023 को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन