6th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

UPI Payment : फोन हिलाते ही पैसे ट्रांसफर! जानें UPI का ये आसान और फास्ट फीचर कैसे करें एक्टिवेट

Media Yodha Desk Fri, Mar 13, 2026

UPI Payment: UPI आने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करना बहुत आसान हो गया है. जेब से फोन निकालो, QR कोड स्कैन करो और बस हो गई पेमेंट. इस ईजी प्रोसेस को कई कंपनियां और भी आसान बना रही हैं. अब आप फोन को हिलाकर भी UPI पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए पेमेंट ऐप ओपन कर फोन को शेक करना पड़ेगा. फोन हिलाते ही QR कोड स्कैनर ओपन हो जाएगा और आप चुटकियों में पेमेंट कर सकेंगे. आइए जानते हैं कि किस ऐप में यह फीचर मिलता है और इसे कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है.

फोनपे देती है 'शेक एंड पे' का ऑप्शन

अगर आप ऑनलाइन लेनदेन के लिए फोनपे ऐप यूज करते हैं तो इसमें 'शेक एंड पे' का ऑप्शन मिलता है. यह फीचर एक्टिवेट करने के बाद आपको ऐप ओपन कर QR कोड स्कैनर ढूंढने की जरूरत नहीं रहती. दरअसल, आजकल पेमेंट ऐप्स में बहुत ऑप्शन मिलने लगे हैं, ऐसे में QR कोड स्कैनर को ढूंढ पाना कई बार मुश्किल हो जाता है. इसमें समय लगता है और आपको पेमेंट करने में भी देर हो सकती है. इस मुश्किल से बचाने के लिए फोनपे 'शेक एंड पे' का ऑप्शन देती है.

कैसे काम करता है यह फीचर?

इस फीचर को इनेबल करने के बाद आप जैसे ही फोनपे ऐप को ओपन कर फोन को शेक करेंगे, यह स्कैनर को ओपन कर देगा. आपको मैनुअली ऐप में स्कैनर ढूंढने की जरूरत नहीं रहेगी. सिर्फ फोन हिलाते ही स्कैनर ओपन होकर आपके सामने आ जाएगा.

फीचर को इनेबल कैसे करें?

 'शेक एंड पे' फीचर को इनेबल करने के लिए फोनपे ओपन करें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बीच नीचे स्क्रॉल कर शेक एंड स्कैन के ऑप्शन पर जाएं और इसे ऑन कर दें. ऑन करते ही यह फीचर इनेबल हो जाएगा और आप इसे यूज कर पाएंगे. ध्यान रहे कि यह फीचर तभी काम करेगा, जब आपके फोन में फोनपे ऐप ओपन होगी. ऐप को ओपन किए बिना यह फीचर यूज नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन