6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

एकलव्य स्कूल के आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत : कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

Media Yodha Desk Thu, Aug 6, 2026

सक्ती : एकलव्य स्कूल के आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत मामले में कलेक्टर ने 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। सक्ती एसडीएम, एसडीओपी, बीईओ और बीएमओ को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती को जांच समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कलेक्टर ने जांच समिति से 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। पूरा मामला एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास ग्राम पलाड़ी खुर्द का है।

मृतक छात्र का नाम उमेश कंवर था, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता था और ग्राम बासिन का रहने वाला था। गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम गए तो इस घटना का खुलासा हुआ। उमेश बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सक्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पहले भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर छात्र कलेक्टर कार्यालय गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने भी छात्र की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन