6th June 2026

BREAKING NEWS

वृषभ-तुला राशि वालों को धन लाभ के संकेत, मिथुन राशि को रहना होगा सतर्क; पढ़ें दैनिक राशिफल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

Advertisment

Chinese Mobile Apps Risk : सावधान! चाइनीज ऐप्स डाउनलोड करना पड़ सकता है भारी, यूजर्स रहें सतर्क

Media Yodha Desk Sun, Apr 5, 2026

Chinese Mobile Apps Risk: चाइनीज ऐप्स को लेकर लगातार खतरे की घंटी बजती रहती है. भारत में कई चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है. अब अमेरिकी एजेंसी FBI ने भी इन ऐप्स को लेकर अलर्ट जारी किया है. एजेंसी ने अपनी वार्निंग में कहा है कि कई चाइनीज ऐप्स यूजर का सेंसेटिव डेटा एक्सपोज कर सकती हैं. ये ऐप्स अपनी जरूरत से ज्यादा परमिशन लेकर डेटा कलेक्ट करती हैं. इससे यूजर के साथ-साथ उसकी फैमिली और उसके सोशल नेटवर्क को भी खतरा पैदा हो सकता है. आइए Chinese Mobile Apps Risk के बारे में डिटेल से जानते हैं.

Chinese Mobile Apps Risk के बारे में FBI ने दी यह वार्निंग

FBI ने कहा कि चीन में मौजूद सिस्टम्स से जुड़ी मोबाइल ऐप्स को लोकल सिक्योरिटी नियम मानने पड़ते हैं. इन नियमों के तहत अगर कोई सरकारी एजेंसी यूजर डेटा की मांग करती हैं तो ये ऐप्स मना नहीं कर सकती. इसका मतलब है कि डेटा कलेक्ट करने के बाद यह चाइनीज सरकार के हाथ भी लग सकता है और प्राइवेट नहीं रहता. यूजर की समझ के बिना भी ये ऐप्स कॉन्टैक्ट्स, डिवाइस डिटेल्स और यूसेज पैटर्न को एक्सेस कर सकती हैं.

बिना ऐप डाउनलोड किए भी चोरी हो सकती है आपकी जानकारी

FBI ने अपने बयान में कहा कि कई ऐप्स इंस्टॉलेशन के दौरान परमिशन ले लेती हैं और फिर लगातार डेटा कलेक्ट करने में लगी रहती हैं. इसमें यूजर की एड्रेस बुक से लेकर ईमेल और फोन नंबर तक की जानकारी जुटाई जा सकती है. कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिला है, जब किसी यूजर ने ऐप डाउनलोड नहीं की, लेकिन किसी दूसरे यूजर की जरिए उसकी जानकारी एक्सेस कर ली गई है. कुछ चाइनीज ऐप्स में ऐसे हिडन टूल्स होते हैं, जो चुपचाप बैकग्राउंड में काम करते हुए डेटा कलेक्ट करते हैं.

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

FBI ने यूजर्स को ऐप्स डाउनलोड करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. एजेंसी का कहना है कि यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करते समय यह देखना चाहिए कि वह क्या-क्या परमिशन दे रहा है. ऐप्स को केवल जरूरी परमिशन ही दें. साथ ही उन्हें गैर-जरूरी चाइनीज ऐप्स को डाउनलोड करने से बचना चाहिए. इसके अलावा एजेंसी ने ऑफिशियल ऐप स्टोर्स से ही ऐप डाउनलोड करने और इन्हें रेगुलर अपडेट करने की सलाह दी है. इससे सिक्योरिटी बग्स दूर होते हैं और साइबर अटैक से सुरक्षा मिलती है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन