7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

IPL 2025 Final : आज RCB vs PBKS की टक्कर, बारिश बनी बड़ा रोड़ा! जानिए रिजर्व डे और विजेता का फॉर्मूला

admin Tue, Jun 3, 2025

अहमदाबाद – इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज, 3 जून मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी। मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

☔ फाइनल मैच पर बारिश का साया, मौसम बिगाड़ सकता है मज़ा

AccuWeather के अनुसार, अहमदाबाद में बारिश की संभावना 61 प्रतिशत तक बताई जा रही है। खासकर शाम 5-6 बजे के बीच तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि उसके बाद मौसम साफ हो सकता है।

आईपीएल के क्वालीफायर-2 में भी ऐसा ही हुआ था, जब मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश के कारण 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

📆 फाइनल अगर धुला तो क्या होगा? रिजर्व डे का प्रावधान

अगर आज 3 जून को बारिश की वजह से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। BCCI ने फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यानि मैच कल 4 जून को खेला जा सकता है।

IPL 2023 फाइनल (GT vs CSK) भी बारिश के चलते रिजर्व डे पर खेला गया था।

🏆 रिजर्व डे भी बारिश में गया तो कौन बनेगा IPL 2025 का विजेता?

अगर रिजर्व डे (4 जून) को भी मैच नहीं हो पाता है, तो विजेता का फैसला लीग स्टेज के प्वाइंट्स टेबल के आधार पर किया जाएगा।

इस स्थिति में, पंजाब किंग्स IPL 2025 की चैंपियन घोषित की जाएगी, क्योंकि लीग स्टेज में पंजाब किंग्स पहले स्थान पर थी और RCB दूसरे। दोनों के पास 19 अंक थे, लेकिन PBKS का नेट रन रेट RCB से बेहतर था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन