7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

ISRO ICRB Recruitment 2026 : असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Media Yodha Desk Fri, Aug 7, 2026

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पद विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम

पदों की संख्या

असिस्टेंट

113

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट

81

अपर डिवीजन क्लर्क

22

स्टेनोग्राफर

10

सहायक (DOS के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए)

17

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (DOS के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए)

1

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों (CGPA of 6.32/10) के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। स्टेनोग्राफर पदों के लिए अभ्यर्थी को स्टेनोग्राफी का ज्ञान/ सर्टिफिकेट/ डिग्री आदि होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 28/ 31/ 33 साल से ज्यादा न हो। उम्र की गणना 16 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की पदानुसार जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/101396//Index.html पर विजिट करें।

  • होम पेज पर To Register के आगे Click here पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।

  • Already Registered? To Login Click here पर जाएं और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

  • अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

  • एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन