7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Arjun Tendulkar fiance : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी हमसफर

Media Yodha Desk Thu, Aug 14, 2025

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की। हालांकि इस पर अर्जुन या सानिया के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। 

निजी समारोह में हुई अर्जुन और सानिया की सगाई

इसको लेकर Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई एक निजी समारोह में हुई। इस सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए।

अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक की बात करें तो वह घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार का कारोबारी साम्राज्य होटल, रेस्तरां और खाद्य उद्योग में सुप्रसिद्ध है। उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) का स्वामित्व है।

घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं अर्जुन तेंदुलकर 

25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में डेब्यू किया। इससे पहले जूनियर लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करके भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन से पहले वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और लिस्ट ए में डेब्यू किया।

अब तक कैसा रहा है अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.51 की औसत से 37 विकेट हासिल किए हैं, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 23.13 के औसत से 532 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन ने 18 मैचों में 25 विकेट लिए हैं इसके अलावा 24 T20 में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं। टी-20 में उनके बल्ले से अब तक 119 रन आए हैं। अर्जुन तेंदुलकर इस बार गोवा की टीम से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। IPL में वह अब तक 5 मैच खेल चुके हैं, वहां उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन