29th June 2026

BREAKING NEWS

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, बरतें सावधानी; जानें 29 जून का राशिफल

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

Advertisment

Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब किस राज्य के नाम? सामने आया रिजल्ट

Media Yodha Desk Thu, Jan 29, 2026

Republic Day 2026 : भारत में बीते 26 जनवरी को भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बता दें कि इस अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसके साथ विभिन्न राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां भी निकाली जाती हैं और सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान मार्च करते हैं। कर्तव्य पथ पर इन सभी चीजों का आयोजन भव्य तरीके से किया गया और पूरे देश ने इसे देखा। अब सरकार ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि गणतंत्र दिवस परेड में सबसे बेहतरीन झांकी का पुरस्कार किसे मिला है और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता कौन सा रहा है।

मार्चिंग में किसे मिला अवार्ड?

सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों के परिणाम की घोषणा कर दी गई है-:

  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल - भारतीय नौसेना

  • CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता- दिल्ली पुलिस

झांकियों के लिए भी परिणाम घोषित 

सरकार की ओर से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं-:

  • शीर्ष तीन झांकियां- महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक), जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य), केरल (जल मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)

  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी - संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम - एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार)

  • विशेष पुरस्कार: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम - 150 वर्ष का स्मरणोत्सव), 'वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया' नृत्य समूह

ऑनलाइन पोल में कौन आगे?

बता दें कि सरकार की ओर से MyGov पोर्टल पर सर्वे का आयोजन कर के नागरिकों को उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों के लिए वोट करने की भी अपील की गई थी। इसके परिणाम कुछ इस प्रकार हैं: 

  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल - असम रेजिमेंट

  • CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल- CRPF

  • शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश)- गुजरात (स्वदेशी का मंत्र - आत्मनिर्भरता - स्वतंत्रता: वंदे मातरम), उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड की संस्कृति) और राजस्थान (रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श: बीकानेर गोल्ड आर्ट (उस्ता कला))

  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से सर्वश्रेष्ठ झांकी- स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत की राह पर भारतीय स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाना)

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन