20th August 2026

BREAKING NEWS

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

NASA की HD तस्वीरों में दिखा 60 फीट का विशाल गड्ढा

छत्तीसगढ़ में बड़ा न्यायिक फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Advertisment

Twisha Sharma Case : त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Media Yodha Desk Thu, Aug 20, 2026

Twisha Sharma Case: मॉडल और अभिनेत्री रही ग्रेटर नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अदालत में दाखिल चार्जशीट से कई सनसनीखेज पहलू सामने आए हैं। सीबीआई की पड़ताल के अनुसार, आरोपी पति समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह कथित तौर पर त्विषा के 20 लाख रुपये के शेयर पोर्टफोलियो को अपने नियंत्रण में लेना चाहते थे और उस रकम को चीनी स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए उस पर लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, त्विषा के पास एक डीमैट खाता था, जिसमें लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के इक्विटी शेयर थे। चार्जशीट में आरोप है कि 7 अप्रैल 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की बागमुगलिया शाखा में समर्थ और त्विषा के नाम से एक जॉइंट अकाउंट खोला गया था, जिसका उद्देश्य उस राशि को ट्रांसफर करना था। त्विषा ने यह कहते हुए पैसे देने से साफ मना कर दिया कि यह फंड उसके पिता का है। सीबीआई के मुताबिक, इसी इनकार के बाद से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

घटना से कुछ घंटे पहले दोस्त को किया था फोन
'एनडीटीवी' के मुताबिक, जांच एजेंसी ने पाया कि 12 मई 2026 को अपनी मौत से ठीक पहले शाम करीब 7:51 बजे त्विषा ने अपनी सहेली राशि अब्रोल से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि समर्थ उस पर अपने शेयर ट्रांसफर करने के लिए दबाव डाल रहा है ताकि उस पैसे को चीन के शेयर बाजार में लगाया जा सके। त्विषा ने अपनी सहेली से यह भी कहा था कि उसने वापस लौटने का मन बना लिया है।

त्विषा के पिता ने की थी पुष्टि
त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने भी जांच अधिकारियों को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है। उनके अनुसार, शादी के कुछ ही समय बाद समर्थ ने पैसों के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था और चीन के बाजार से दोगुना मुनाफा कमाने का हवाला देता था। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दर्ज किया है कि नौकरी चले जाने के बाद समर्थ त्विषा की अंग्रेजी भाषा की दक्षता को लेकर उसका मजाक उड़ाता था और उस पर लगातार निगरानी रखकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

आगे की जांच जारी
सीबीआई ने अदालत को अवगत कराया है कि वित्तीय लेन-देन और दहेज प्रताड़ना से जुड़े अन्य गंभीर पहलुओं पर अभी विस्तृत जांच जारी है। आने वाले समय में यह डीमैट खाता और वित्तीय दस्तावेज अभियोजन पक्ष के मुख्य साक्ष्यों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन