17th June 2026

BREAKING NEWS

 WhatsApp पर क्यों नहीं लगी रोक? टेलीग्राम पर बैन के बाद उठे बड़े सवाल

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में बनीं इकलौती भारतीय

हर साल 1 लाख से ज्यादा शब्द हो रहे गायब

NEET री-एग्जाम को लेकर देशभर में हाई अलर्ट, CRPF से रेलवे तक तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात

22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत पर नया मोड़, भाई ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन

Advertisment

Naxali Surrender News : AK-47 के साथ 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर था 8-8 लाख का इनाम घोषित

Media Yodha Desk Tue, Mar 31, 2026

Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंड करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में की गई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है। जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। बताया जा रहा कि अब भी कांकेर के जंगलों में करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिनके खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील लगातार की जा रही है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के सरेंडर की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन