8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

होर्मुज से सुरक्षित निकले 2 LPG जहाज : भारत को बड़ी राहत; आज मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा एक, जानें कितनी गैस ला रहे

Media Yodha Desk Mon, Mar 30, 2026

LPG संकट के बीच आज भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। रसोई गैस की किल्लत झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है और अफवाहबाजों के मुंह पर ताला लगने वाला है क्योंकि दो और जहाज LPG का भंडार लेकर भारत पहुंच रहे हैं, वो भी 94 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर। एक जहाज आज ही, गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएगा जबकि दूसरा जहाज अप्रैल को पहुंचेगा, जिनपर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है और इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। जाहिर है कि इतनी बड़ी खेप आने से देश को बड़ी राहत मिलेगी LPG संकट कम होगा और जगह-जगह लग रही लाइनें भी खत्म होंगी।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

हालांकि सरकार ने तेल-गैस संकट से निपटने के लिए रविवार को एक और बड़ा फैसला लिया जहां केरोसिन के इस्तेमाल पर नियमों में ढील दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में-

  • अब से अगले 60 दिनों तक हर ज़िले के 2 पेट्रोल पंप पर केरोसिन मिलेगा।

  • पेट्रोल पंप वही होंगे, जिन्‍हें सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियां चला रही हैं।

  • पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा।

  • इसका इस्तेमाल सिर्फ़ खाना बनाने और रौशनी के लिए ही होगा।

किन शर्तों के साथ मिलेगा केरोसिन?

  • हालांकि सरकार ने कुछ शर्तें भी तय की हैं। सभी सुरक्षा नियमों और संचालन गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा।

  • केरोसिन के स्टॉक, सप्लाई और वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।

  • साथ ही प्रशासन और संबंधित एजेंसियां कभी भी इसकी जांच कर सकती हैं।

  • केरोसिन बांटने वाले एजेंट और डीलरों को कुछ लाइसेंस लेने से छूट दी गई।

  • और टैंकरों से केरोसिन उतारने के नियम भी आसान किए गए हैं।

यानि कुल मिलाकर सरकार पूरी तरह एक्टिव है। ऐसा नहीं है कि देश में तेल या गैस की कोई कमी है बल्कि सरकार साफ कर चुकी है कि देश में स्टॉक पर्याप्त हैं बावजूद इसके सिर्फ लोगों की सुविधा के लिए ये छूट दी गई है क्योंकि अफवाहबाज और कालाबाजारी करने वाले इस संकट को और बढ़ाना चाहते हैं। शहर-शहर ये गैंग पूरी तरह से एक्टिव है।

भोपाल में लोग 4 पकड़े गए, छिपाकर रखे थे 59 सिलेंडर

भोपाल में खाद्य विभाग ने चार से पांच लोगों को पकड़ा जिन्होंने 59 सिलेंडरों को छिपाकर रखा था। हालांकि सूचना पर पहुंची टीम से सभी सिलेंडर जब्त कर लिए तो लखनऊ में पट्रोल पंप का संकट तो खत्म हो चुका है लेकिन LPG को लेकर अभी भी लाइनें लग रही है और पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। वहीं आज एक LPG टैंकर के पहुंचने से देश के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन