Train Delay because of Dense Fog : कोहरे ने थामा राजधानी एक्सप्रेस का पहिया, विजिबिलिटी बेहद कम, कई ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, देखें पूरी लिस्ट
Train Delay because of Dense Fog: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. घने कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर दिख रहा है. घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं. विजिबिलिटी घटने से ट्रेन की रफ्तार भी धीमी हो गई है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ को डायवर्ट किया गया है. वहीं एयरपोर्ट पर भी कोहरे की मार देखने को मिल रही है. इंडिगो सहित अन्य एयरलाइन्स ने कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में देरी की आशंका जताई है.
कौन-कौन सी ट्रेनें हैं लेट?
घने कोहरे ने ट्रेनों के पहियों की रफ्तार धीमी कर दी है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 7 दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं. अब तक 87 ट्रेन कोहरे और खराब मौसम के कारण देरी से चल रही हैं. साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट भी करना पड़ा है. प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही है.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की एडवाइजरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और दिल्ली एयरपोर्ट ने भी खराब मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो सहित अन्य एयरलाइन्स ने लो विजिबिलिटी के कारण विमान देरी की आशंका जताई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, 'घने कोहरे के कारण फिलहाल उड़ानों का संचालन CAT-III प्रणाली के तहत किया जा रहा है. इसकी वजह से कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है. हवाई अड्डे की ग्राउंड टीमें यात्रियों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं, ताकि यात्रा में कम से कम परेशानी हो. उड़ानों से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें या हमारी आधिकारिक वेबसाइट देखें. लो विजिबिलिटी के कारण उडानें देरी से संचालित हो सकती हैं.'
प्राधिकरण ने जारी किया यात्रियों के कस्टमर केयर नंबर
इंडिगो : 0124 497 3838
एयर इंडिया : 011 6932 9333
स्पाइसजेट : 0124 498 3410 / 0124 710 1600
एयर इंडिया एक्सप्रेस : 0124 443 5600 / 0124 693 5600
अकासा एयर : 9606112131
अलायंस एयर : 044 3511 3511
इंडिया वन एयर: 6358881040
स्टार एयर : 022 5079 9555 / 9970555111
फ्लाई91: 8668919191
मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को रात में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. वहीं, 3 फरवरी को भी ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. किसानों को अगले छह दिनों तक खेती का काम बंद रखने की सलाह दी गई है, जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के हिमस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को इन जगहों पर बहुत सावधानी से चलने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सुझाव दिया है कि वे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे की लेटेस्ट स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट के कंट्रोल रूम से संपर्क किए बिना यात्रा न करें.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन