9th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

IT सेक्टर में बिना कोडिंग वाली नौकरियों की बंपर डिमांड : नॉन-टेक्निकल रोल्स में करियर का सुनहरा मौका

Media Yodha Desk Sat, Apr 18, 2026

आईटी सेक्टर का नाम सुनते ही लोग समझते हैं कि यहां तो केवल कंप्‍यूटर इंजीनियर्स ही काम करते होंगे. इस फील्‍ड को लोग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग जैसी तकनीकी भूमिकाओं से जोड़कर ही देखते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नॉन-टेक नौकरिया भी मौजूद हैं. अगर आप भी कंप्‍यूटर ग्रेजुएट नही हैं और आईटी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं तो इन नौकरियों के लिए ट्राई कर सकते हैं.

IT सेक्‍टर में इन नौकरियों के भी विकल्‍प मौजूद 

डाटा एंट्री ऑपरेटर- इनका काम विभिन्न प्रकार के डाटा को सिस्टम में दर्ज करना, अपडेट करना और व्यवस्थित रखना होता है. यह भूमिका उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जिन्हें बेसिक कंप्यूटर आता है.

डिजिटल मार्केटिंग- आईटी कंपनियों को भी डिजिटल मार्केटिंग टीम की जरूरत पड़ती है. ये लोग कंपनी का सोशल मीडिया के माध्‍यम से बिजनेस बढ़ाते हैं, सोशल मीडिया पोस्‍ट व इसी तरह की अन्‍य जिम्‍मेदारी संभालते हैं.

Human Resources- ये नए कर्मचारियों की भर्ती, ट्रेनिंग और कर्मचारी प्रबंधन का काम संभालते हैं.

IT Support- इसमें कर्मचारियों या ग्राहकों की तकनीकी समस्याओं को हल करना होता है. जैसे सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, नेटवर्क कनेक्टिविटी या सिस्टम एरर. इसके लिए कोडिंग स्किल्स की जरूरत नहीं होती है.

पीआर एंड कम्‍युनिकेशन टीम- ये टीम कंपनी का मीडिया, पीआर व कम्‍युनिकेशन का काम संभालती है. जरूरत पड़ने पर कंपनी की प्रोफाइलिंग का काम करती है.

कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव- ये आईटी कंपनियों में बड़ी संख्या में काम करते हैं. ये ग्राहकों के सवालों का जवाब देते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान प्रदान करते हैं. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स इसके लिए जरूरी है.

इसके अलावा आईटी कंपनियों में कंटेंट राइटिंग और सेल्स जैसी भूमिकाएं भी होती हैं. इनमें भी आप एप्‍लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन