20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Aaj Ka Rashifal : 30 अक्टूबर को इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, मिलने वाले हैं अच्छे समाचार; पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Thu, Oct 30, 2025

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 34 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। इसके साथ ही हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक भी बताया गया है। 

राशिफल-

मेष राशि- पैतृक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। पैतृक संपत्ति सुदृढ़ होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा। नीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो सकता है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां थोड़ी सी विपरीत हैं। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी के साथ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी में उत्थान संभव है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान आज्ञा का पालन करेगी। तरक्की करेगी। शुभ समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। ज्ञानार्जन का समय। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान में प्रेम पूर्वक थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए अच्छा समय। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापार अच्छा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य काफी बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन आगमन होगा। मित्रों का संख्या व परिवार जनों की संख्या बढ़ेगी। थोड़ा सा कंट्रोल रखिएगा। धनार्जन हो रहा है तो किसी को दे नहीं, फंस जाएगा। कुटुंबों में वृद्धि हो रही हैतो जुबान पर काबू रखें, वरना टूट सकता है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य काफी सुधार में, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। भयभीत रहेंगे। प्रेम-संतान साथ देगा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- यात्रा का अवसर मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय की स्थिति बढ़ेगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा। शुभ समय। नीली वस्तु का दान करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन