21st June 2026

BREAKING NEWS

इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

Advertisment

Symptoms before heart attack : दिल का दौरा आने से पहले शरीर देता है ये संकेत, जानें 48 घंटे पहले के लक्षण

Media Yodha Desk Thu, Feb 12, 2026

Symptoms before heart attack: सभी जानते हैं कि हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से शख्स की जान भी जा सकती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए, कि दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जो बार-बार आपको हार्ट अटैक की चेतावनी का संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे। अगर आपके शरीर में भी इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपनी जांच करवानी चाहिए।

जरूरी है लक्षणों पर ध्यान देना- हर समय बहुत ज्यादा थकान महसूस होते रहना, अब ये लक्षण ज्यादातर लोगों को मामूली लग सकता है लेकिन दिल का दौरा पड़ने से पहले थकान महसूस हो सकती है। इसके साथ-साथ अगर आपको सीने में बेचैनी महसूस हो रही है, तो तुरंत सावधान हो जाएं, क्योंकि हार्ट अटैक से पहले सीने में बेचैनी, सांस फूलना या फिर दर्द महसूस होना, इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। सीने में बेचैनी महसूस होने पर ज्यादातर लोग इसे मामूली एसिडिटी का लक्षण समझने की गलती कर बैठते हैं।

जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से एक से दो दिन पहले यानी लगभग 48 घंटे पहले ही शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आने लगते हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे की तरफ इशारा कर रहे होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लक्षणों पर ध्यान न देना या फिर इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की लापरवाही करना, जान पर हावी पड़ सकता है।

दिल की सेहत को मजबूत कैसे बनाएं- अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल को सुधारने की कोशिश में जुट जाइए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक, ब्रोकली, अनार, सेब, अखरोट, बादाम, साबुत अनाज, जैतून का तेल और सैल्मन फिश को दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बस सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन