9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

Media Yodha Desk Sun, Aug 9, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक बनाने के लिए आज बड़ा कदम उठाया गया है. लोगों को राशन की दुकानों में लंबी लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा. खाद्द मंत्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन शुभारंभ किया.

मंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ग्रेन एटीएम की व्यवस्था की गई है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से इसकी शुरुआत हुई है. छत्तीसगढ़ देश का अब पांचवा राज्य बन गया है, जहां एटीएम से चावल निकाला जाएगा. न केवल छत्तीसगढ़ बल्की दूसरे राज्य जैसे उत्तराखंड, ओडिशा और यूपी के राशन कार्ड हितग्राही इस एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि 24 घंटे संचालित होने वाले ग्रेन एटीएम की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी कैमरे के साथ सभी एटीएम में गार्ड भी मौजूद रहेगा. 2500 किलोग्राम है. मशीन की क्षमता 2500 किलोग्राम है और इसमें चावल की लोडिंग भी स्वचालित होगी. लंब लाइन लगाने से छुटकारा मिलने के साथ ही हितग्राही अपनी सुविधा और समय के अनुसार कभी भी चावल ले सकेंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन