7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर को मिली 14.28 करोड़ की सड़क सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से तीन सड़कों को मिली मंजूरी

रायपुर, 18 जुलाई 2025।
सूरजपुर जिले को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने सूरजपुर जिले में तीन नई सड़कों के निर्माण के लिए कुल 14.28 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के बन जाने से जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।

स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में —

  • बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा और कसलगिरी सीमा तक 3.40 किलोमीटर सड़क के लिए 4.43 करोड़ रुपए,

  • कसलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.40 किलोमीटर सड़क के लिए 2.19 करोड़ रुपए,
    और प्रतापपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक-12) से झिलमिली होते हुए

  • परसापारा तक 5.00 किलोमीटर सड़क के लिए 7.66 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वित्त विभाग की सहमति के बाद यह स्वीकृति जारी की गई है ताकि जिले के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर हो सके और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिले।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों से सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, और सूरजपुर जिले के कई गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सूरजपुर जिले में विकास की एक नई रफ्तार देखने को मिलेगी और यह परियोजनाएँ क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होंगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन