6th June 2026

BREAKING NEWS

एक ओर पौधरोपण, दूसरी ओर जंगल में आग... भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र की तस्वीरें चिंताजनक

रेल यात्रियों को बड़ी राहत! अब AI रखेगा खाने की गुणवत्ता पर नजर, IRCTC ने उठाया बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

5G से तेजी से खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये आसान सेटिंग्स बढ़ाएंगी बैकअप

रणवीर सिंह के नोटिस के बाद FWICE यू-टर्न, NOC वापस लेकर कहा- बैन लगाने का अधिकार नहीं

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 5 June : करियर, धन और प्रेम में मिलेगी सफलता, लेकिन इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी; जानें 5 जून आपके लिए क्या लेकर आया है

Media Yodha Desk Fri, Jun 5, 2026

Aaj Ka Rashifal 5 June: 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों पर प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर दिन बदलने वाले ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही राशिफल की गणना की जाती है। कुछ राशि वालों के लिए 5 जून का दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को बहुत संभलकर दिन पार करने की जरूरत हो सकती है। जानें 5 जून का आपके लिए क्या लेकर आया है।

5 जून 2026, शुक्रवार को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल-


मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई पहचाने बनाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। धैर्य और समझदारी से काम लें। धन की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मन की बात को स्पष्ट तौर पर जाहिर करना सही रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाएंगे। हालांकि धन कमाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आज आप अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जो आपके नजरिये और सोच को बदल सकती है। व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों को तवज्जोह मिल सकती है, उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। जीनवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम-संबंधों के मामलों में कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। शत्रु परास्त होंगे और वित्तीय मामलों में सफलता पाएंगे। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि आज आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए, वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको उन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है जो आपके काम से ईर्ष्या करते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज वित्तीय स्थिति सामान्य रहने वाली है। आपके द्वारा किए गए निवेश का अच्छा लाभ भविष्य में मिल सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज करियर से जुड़े बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां निभाने के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आएगी और आप ऑफिस की डेडलाइन के अंदर ही सभी टास्क निपटा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धन का आवक बढ़ेगा और संचय भी करेंगे। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों को आज मनचाही यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। मीटिंग में सीनियर्स आपकी बातों और विचारों से प्रभावित होंगे। घर में खुशियों का आगमन होगा। सहकर्मी और दोस्तों का सहयोग आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता दिला सकता है। धन संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों से फंड मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन का आगमन होने से बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। धन का संचय भी करेंगे। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील या सौदा लग सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिसमें धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ बेहतर होगी।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य के साथ काम करें, अंत में सफलता प्राप्त होगी। आज निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला नहीं लें। अगर निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। प्रेम-संबंधों में अनबन के संकेत हैं, बहुत संभलकर रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए एक बेहतरीन दिन इंतजार कर रहा है। आपके नए-नए विचार कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। किसी महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज व्यावसायिक तौर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लव लाइफ और सेहत के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर कर पाएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य नजर आ रहा है। निवेश से अभी दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन