8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

CBSE 12th Result 2026 : जल्द जारी होगा रिजल्ट, मिनटों में ऐसे करें अपनी मार्कशीट डाउनलोड

Media Yodha Desk Wed, May 13, 2026

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. लाखों छात्र लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई की तरफ से 12वीं क्लास का रिजल्ट इसी महीने में जारी किया जाएगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर नतीजे देख पाएंगे. इसके अलावा DigiLocker, UMANG App और IVRS फोन सेवा के जरिए रिजल्ट चेक किया जा सकेगा. बोर्ड ने छात्रों को पहले से DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट करने की सलाह दी है ताकि रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड की जा सके.

एग्जाम कब हुए थे?

CBSE बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित कराई थीं. इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया गया. पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करता है.

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि CBSE Class 12 Result 2026 भी मई के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. पिछले वर्षों में बोर्ड ने 2024 में 13 मई, 2023 में 12 मई और 2019 में 6 मई को रिजल्ट जारी किया था. इसी पैटर्न को देखते हुए इस बार भी परिणाम जल्द आने की संभावना जताई जा रही है.

ये हैं काम की वेबसाइट

results.cbse.nic.in
cbse.gov.in

DigiLocker एक्टिव करने क्यों है जरूरी?

CBSE बोर्ड ने सभी छात्रों को DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट करने की सलाह दी है. बोर्ड के अनुसार इस साल भी डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker पर उपलब्ध कराए जाएंगे. अगर छात्र पहले से DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट कर लेते हैं तो रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वे अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.इसके लिए स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन जरूरी होगा.

CBSE DigiLocker Account Activate कैसे करें?

  • सबसे पहले DigiLocker एक्टिवेशन लिंक खोलें.

  • अब Class 12 का चयन करें.

  • इसके बाद स्कूल कोड दर्ज करें.

  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.

  • स्कूल द्वारा दिया गया 6 Digit Security PIN दर्ज करें.

  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें.

  • मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.

  • OTP वेरीफाई होते ही DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन