6th June 2026

BREAKING NEWS

कुवैत से पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

एक ओर पौधरोपण, दूसरी ओर जंगल में आग... भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र की तस्वीरें चिंताजनक

रेल यात्रियों को बड़ी राहत! अब AI रखेगा खाने की गुणवत्ता पर नजर, IRCTC ने उठाया बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Advertisment

नई दिल्ली/पटना/भुवनेश्वर : तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

admin Fri, Jun 20, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से दो दिवसीय तीन राज्यों का दौरा शुरू हो गया है। वे बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लाखों लोगों को लाभ पहुंचेगा।

बिहार को मिलेंगे बड़ी सौगातें

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे की शुरुआत बिहार के सीवान से करेंगे। यहाँ वे 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे और इस रूट पर एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, पटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रवाना करेंगे।

बिहार के मारहोरा प्लांट में बने भारत के पहले निर्यात लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी, जो 'मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड' की दिशा में बड़ा कदम है।

नमामि गंगे योजना के तहत 1,800 करोड़ रुपये की लागत के 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, 3000 करोड़ की लागत से बनने वाली जल आपूर्ति, स्वच्छता व एसटीपी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसके अलावा 500 मेगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना के 53 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त और 6 हजार से ज्यादा बन चुके मकानों की चाबियाँ भी सौंपी जाएंगी।

ओडिशा को 18,600 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

बिहार के बाद प्रधानमंत्री शाम को ओडिशा जाएंगे, जहां वे भुवनेश्वर में 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि, सड़कों और रेलवे कनेक्टिविटी से जुड़ी होंगी। पहली बार बौध जिले को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

साथ ही स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भुवनेश्वर में 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी।

आंध्र प्रदेश में भी रखेंगे विकास की आधारशिला

प्रधानमंत्री शनिवार को आंध्र प्रदेश पहुंचेंगे, जहाँ कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन