6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

नई दिल्ली : Paytm के शेयरों में 10% से ज्यादा गिरावट, वित्त मंत्रालय के बयान के बाद बाजार में घबराहट

admin Thu, Jun 12, 2025

मंगलवार को Paytm के शेयरों में 10% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर गिरकर ₹864 प्रति शेयर पर पहुंच गए और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में टॉप लूजर रहे। यह गिरावट वित्त मंत्रालय के उस बयान के बाद आई जिसमें कहा गया कि UPI लेनदेन पर किसी प्रकार का MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क नहीं लिया जाएगा।

क्यों आई गिरावट?

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार ₹3,000 या उससे अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करने की योजना बना रही है। इस खबर के बाद पेटीएम के शेयरों में तेजी आई और यह ₹978 के तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा?

11 जून को मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। सरकार UPI के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी UPI लेनदेन पर MDR नहीं वसूला जाएगा। मंत्रालय ने निवेशकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

क्या है MDR चार्ज?

MDR वह शुल्क है जो बैंक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से लेनदेन करने पर व्यापारियों से वसूलते हैं। 2020 से सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए UPI और RuPay कार्ड पर MDR पूरी तरह माफ कर दिया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन