10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

NEET UG 2026 : कितनी उम्र वाले छात्र कर सकते हैं NEET UG 2026 के लिए आवेदन? पढ़ें पूरी जानकारी

Media Yodha Desk Thu, Feb 12, 2026

NEET UG 2026 : अगर आप नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने  की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी 2026 के लिए कम से कम किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इससे अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं है, आइए आज इस खबर के जरिए भिज्ञ होते हैं।

आवेदन करने की मिनिम एज कितनी होनी चाहिए?

आधिकारकि वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की मिनिमम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NEET UG 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद पहले खुद को पंजीकृत करें और फिर अपने आवेदन पत्र को भरें।

  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।

  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।

  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

इस बार क्या हुआ बदलाव?

इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जिन्हें आप निम्नवत देख सकते हैं।

  • आधार eKYC: अब पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।

  • लाइव फोटो: सबमिशन के दौरान आपको एक लाइव फोटो लेनी होगी, जिसकी तुलना आपके आधार फोटो से की जाएगी।

  • शहर का चुनाव: अब परीक्षा केंद्र आपके दिए गए स्थाई/वर्तमान पते के आधार पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन