8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

Mumbai Family Death Case : तरबूज खाने से नहीं...फिर कैसे गई थी मुंबई में परिवार की जान; आखिर क्या है राज?

Media Yodha Desk Sat, May 2, 2026

Mumbai Family Death Case: मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की तरबूज खाने से मौत की बात सामने आई थी। लेकिन अब इस मामले में ट्विस्ट आता दिखाई दे रहा है। अंदरूनी जानकारी के मुताबिक इन लोगों की मौत के पीछे केवल तरबूज ही वजह नहीं है। शरीर के अंदर कुछ संदिग्ध पदार्थ भी मिला है, जिसके चलते उनके कुछ अंदरूनी अंग हरे हो गए थे। जानकारों के मुताबिक इससे आशंका पैदा हो रही है कि इनकी मौत की वजह कोई जहरीली चीज भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी वैज्ञानिक रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है।

उल्टी और दस्त के बाद मौत

बता दें कि मुंबई के इस्माइल कुर्ते रोड स्थित घारी मोहल्ला निवासी दोकाडिया परिवार के घर 25 अप्रैल की रात को निजी कार्यक्रम में कुछ रिश्तेदार जुटे थे। रात करीब एक बजे, मेहमानों के जाने के घंटों बाद, अब्दुल्ला दोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35), और बेटियां आयशा (16) और जैनब (13) तरबूज खाए थे। अगली सुबह तड़के उन्हें उल्टी और दस्त की गंभीर समस्या हुई और तत्काल उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें सरकारी जे जे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

बदल गया अंदरूनी अंगों का रंग

शुरुआती फोरेंसिक जांचों में यह सामने आया है कि मृतकों के कुछ अंग, दिमाग, दिल और आंतें हरी हो गई थीं।  डॉक्टरों का कहना है कि जो मृतकों में जो लक्षण थे और अंदरूनी जांच से जो नतीजे सामने आए हैं, वह फूड पॉइजनिंग जैसा लग नहीं रहा है। इस रहस्य में और इजाफा तब हो गया, जब अब्दुल्ला दोकाडिया की बॉडी में मॉर्फिन का अंश पाया गया। यह एक तरह की दर्द निवारक दवा है, जिसका इस्तेमाल नियंत्रित डॉक्टरी ढंग से होता है। अब जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या यह हादसा है या फिर मामला कुछ संदिग्ध है।

क्या बोला खाद्य और औषधि विभाग

इस बीच राज्य खाद्य और औषधि प्रशासन ने कहा है कि मृत्युओं और तरबूज़ के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध अब तक स्थापित नहीं किया गया है। वैज्ञानिक पुष्टि के बाद ही इसको लेकर कुछ निष्कर्ष निकाला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने परिवार के उस गेस्ट के बयानों को दर्ज किया है जिन्होंने पुलाव खाया और जो सुरक्षित थे। राज्य एफडीए यह भी जांच कर रहा है कि उन्होंने जो तरबूज खाया था उसमें कोई बाहरी विषैला पदार्थ या मिलावट थी या नहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन