29th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

IOCL Vacancy 2026 : इंडियन ऑयल में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अप्रेंटिसशिप भर्ती शुरू

Media Yodha Desk Thu, Feb 5, 2026

IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत देश के अलग-अलग रीजन में कुल 394 पद भरे जाएंगे.आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.

IOCL की ओर से यह भर्ती पाइपलाइन डिवीजन के अंतर्गत निकाली गई है. इसमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह के अप्रेंटिस पद शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर करियर के अवसर मिल सकेंगे.

इस भर्ती में कुल 394 पद उपलब्ध हैं.ईस्टर्न रीजन में 101 पद, वेस्टर्न रीजन में 136 पद, नॉर्दर्न रीजन में 54 पद, साउदर्न रीजन में 40 पद और साउथ-ईस्टर्न रीजन में 36 पद रखे गए हैं. उम्मीदवार अपने रीजन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास या ITI होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की योग्यता भी मांगी गई है.पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है, इसलिए आवेदन से पहले योग्यता जरूर जांच लें.

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा.

IOCL Pipeline Division Apprenticeship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 तय की गई है.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

IOCL अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in या nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ई-मेल और मोबाइल नंबर से लॉगइन डिटेल्स बनाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से पोर्टल में प्रवेश करें.लॉगइन के बाद Apply Online विकल्प पर जाकर फॉर्म भरें, फोटो-साइन और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें. अधिक जानकारी के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट देखें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन