7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े! आम जनता पर महंगाई की मार, जानें कितना हुआ इजाफा

Media Yodha Desk Sat, May 23, 2026

Fuel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। दिल्ली में आज 23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक महीने में तीसरी बार कीमतों को बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कहां कितना मंहगा हुआ पेट्रोल और डीजल?

पेट्रोल का रेट डीजल का रेट

दिल्ली - 99.51 रुपये (0.87) 92.49 रुपये (+ 0.91)

कोलकाता - 110.64 रुपये (+0.94) 97.02 (+0.95)

मुंबई - 108.49 रुपये ((+0.90) 95.02 रुपये (+0.94)

चेन्नई - 105.31 रुपये (0.82) 96.98 (0.87)

कब-कब बढ़े दाम?

इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे का इजाफा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किया था। यह दूसरी बार था जब मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

इसी महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे पहली बार 3-3 रुपये का इजाफा किया था। बता दें, 15 मई से तीन बार में अबतक पेट्रोल और डीजल का रेट दिल्ली में करीब 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन