7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Indigo Flight News : 160 यात्रियों से भरे इंडिगो विमान में अचानक हुई बिजली गुल, पैसेंजर्स का छूटा पसीना... देखें वीडियो

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

Indigo Flight News: विमानन कंपनियों द्वारा लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हुआ जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वडोदरा से दिल्ली जाने वाले इंडिगो के एक विमान में बिजली की आपूर्ति ही ठप पड़ गई। ऐसे में विमान के टेकऑफ करने से पहले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो के इस विमान में 160 यात्री सवार थे और इन सभी को अंधेरे और तेज गर्मी में विमान के अंदर करीब आधे घंटे तक बैठे रहना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 657 (वडोदरा-दिल्ली) रात 8 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरने वाली थी। हालांकि, उड़ान से पहले ही विमान के भीतर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन इस बीच यूनिट खराब हो गई।

https://twitter.com/i/status/2056312717481554403

कितनी देर तक बिजली गुल रही?

एयरपोर्ट अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जीपीयू में हुई खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियर को करीब 12-15 मिनट का समय लगा था। हालांकि, बिजली की आपूर्ति इसके 15 मिनट बाद शुरू हो पाई। अधिकारी ने कहा- ''इन 30 मिनट के दौरान केबिन में पूरी तरह से अंधेरा था और एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बुरी तरह पसीने से तरबतर हो रहे थे।''

कितनी देरी से उड़ा विमान?

अब तक इंडिगो की ओर से इस घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, PTI ने उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के हवाले से बताया है कि वडोदरा-दिल्ली विमान की उड़ान का समय 8 बजकर 40 मिनट निर्धारित था। हालांकि, विमान एक घंटे 20 मिनट की देरी के बाद रात 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन