6th June 2026

BREAKING NEWS

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - छत्तीसगढ़ में कई शिक्षकों का वेतन रोका, मचा हड़कंप

Advertisment

Women's World Cup : भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में मारी एंट्री

Media Yodha Desk Fri, Oct 31, 2025

Women's World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। यह महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पांचवां सेमीफाइनल था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रन का टारगेट रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को बेहद आसानी से जेमिमा रोड्रिग्ज की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 48.3 ओवर में हासिल कर लिया। अब 2 नवंबर को फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। आपको बता दें कि यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले महिला वनडे में सबसे बड़ा रन चेज 330 रन का था। यह टारगेट ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ इसी साल हासिल किया था। जेमिमा रोड्रिग्ज के बल्ले से 127 रनों के ऐतिहासिक मैच विनिंग पारी देखने को मिली।

फोएब लिचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगाया शानदार शतक

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उसकी पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन पर ऑलआउट हो गई। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। लिचफील्ड और पैरी जब तक क्रीज पर थे लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 से अधिक जाएगा, लेकिन अमनजोत ने लिचफील्ड को आउट कर 155 रन की इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 93 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पैरी ने मोर्चा संभाला और वह 77 रन बनाकर आउट हुईं। ताहिला मैक्ग्रा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और 12 रन बनाकर रन आउट हो गईं। लेकिन एश्ले गार्डनर ने अंत में तेज तर्रार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। गार्डनर 63 रन बनाकर रन आउट हो गईं। इस मैच में भारत के लिए श्री चरण और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले, जबकि अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

जेमिमा रोड्रिग्ज ने भारत के लिए खेली मैच विनिंग पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शैफाली वर्मा जो लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रही थी, वह 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद भारत को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा, वह 24 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने भारत की पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रन की पार्टनरशिप हुई। हरमनप्रीत इस मैच में 89 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद दीप्ति शर्मा 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं बचा हुआ काम जेमिमा रोड्रिग्ज ने ऋचा घोष ने मिलकर किया। भारत के लिए इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने मैच विनिंग पारी खेली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन