CG-MP Income Tax Transfer : आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची
CG-MP Income Tax Transfer: आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (सीजी-एमपी) कार्यालय ने 182 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इनमें अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और आयकर अधिकारी (आईटीओ) शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 20 अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त संयुक्त अन्वेषण निदेशक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों (आईटीओ) को भी नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इनमें से कई अधिकारी हाल ही में पदोन्नत हुए थे, जिसके बाद उनके तबादले की संभावना पहले से जताई जा रही थी।
तबादलों के साथ-साथ विभाग ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। आदेश के तहत 18 अतिरिक्त आयुक्त और 11 उपायुक्तों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, ताकि विभागीय कार्यों का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके। स्थानांतरण सूची में इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और बस्तर संभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक शहर से दूसरे शहर में भेजा गया है, जबकि कुछ को विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने समय-सीमा के भीतर जॉइनिंग सुनिश्चित करने को कहा है।
आदेश में दिखे ये प्रमुख नाम
जारी सूची के अनुसार अक्षय जैन को उज्जैन से इंदौर, अरुण कुमार गुर्जर को ग्वालियर, बिपिन कुमार अहिरवार को रायपुर, राजेश्वर रेड्डी को रायपुर और कपिल कपूर को बिलासपुर से इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में कुल तीन पृष्ठों में अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन