9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

IAF Fighter Jet Crash : असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश, हादसे में दो पायलट शहीद

Media Yodha Desk Fri, Mar 6, 2026

IAF Fighter Jet Crash: पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलट भी शहीद हो गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि वायुसेना का सुखोई विमान अचानक से रडार से लापता हो गया है। हालांकि, अब इसके असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश होने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि रूस द्वारा निर्मित सुखोई विमान को भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। वायुसेना इसके उन्नत वर्जन Sukhoi- 30MKI का इस्तेमाल करती है। भारतीय वायुसेना इस विमान के 200 से ज्यादा यूनिट्स का इस्तेमाल करती है।

कैसे लापता हुआ था विमान?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था। फाइटर जेट ने गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्रेनिंग सेशन के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद लड़ाकू विमान अचानक से रडार से गायब हो गया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई।

क्रैश होने की जानकारी सामने आई

जानकारी के अनुसार, वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश हुआ है जो कि असम  के जोरहाट से करीब साठ किलोमीटर दूर है। इस इलाके में सेना और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने आसमान में एक प्लेन को उड़ते देखा है जो लगातार नीचे आते हुए क्रैश हुआ है। लोगों का दावा है कि क्रैश के बाद जोर की आवाज भी सुनी। हादसे में शहीद होने वाले पायलटों के नाम स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में की गई है।

खोज एवं बचाव अभियान शुरू

डिफेंस पीआरओ गुवाहाटी की ओर से भी Su-30 MKI लड़ाकू विमान के रडार संपर्क से गायब होने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि तथ्यों का पता लगाने के लिए एयरफोर्स की टीम रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है और खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन