9th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

'फ्री की दारू, फ्री का खाना...' : फराह खान ने खोली 'धुरंधर' के जमील जमाली की पोल

Media Yodha Desk Tue, Apr 21, 2026

धुरंधर और धुरंधर 2 में अपनी शानादर परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश बेदी इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. हाल ही में फराह खान अपने व्लॉग को शूट करने के लिए कुक दिलीप के संग राकेश बेदी के घर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने और राकेश बेदी ने कई मजेदार बातें शेयर कीं. फराह खान ने जैसे ही राकेश बेदी के घर में एंट्री मारी, उन्होंने राकेश बेदी का इंट्रोडक्शन करवाते हुए कहा-धुरंधर का मेन हीरो.अपने व्लॉग में फराह खान ने बताया कि वो राकेश बेदी को लंबे वक्त से जानती हैं. लेकिन, दोनों अब कई सालों के बाद मिल रहे हैं. फराह ने इस दौरान उस वक्त को याद किया जब राकेश बेदी FTII में पढ़ाई किया करते थे.

फराह खान ने खोली राकेश बेदी की पोल

उस वक्त फराह की उम्र महज 15 साल थी. फराह खान ने कहा,'ये लोग रोज FTII से जावेद अंकल और हनी आंटी के घर मुफ्त का खाना और मुफ्त की शराब पीने आते थे. जब वो वहां आते थे तो हम सभी से मुलाकात होती थी.'उन्होंने आगे बताया,'वो फारूक शेख, सतीश शाह,नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक के साथ आया करते थे. हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है, लेकिन हम बहुत लंबे समय बाद मिल रहे हैं.'

राकेश बेदी ने कहा कि ये सलिसिला कई सालों तक चला था.मालूम हो राकेश बेदी अपने दौर के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं. उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में बल्कि कई पॉपुलर टीवी शोज में भी काम किया है. श्रीमान श्रीमति सीरियल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. राकेश बेदी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में बोंगा फिल्म से की थी. इसके बाद उन्हें चश्मे बद्दूर, नसीब अपना अपना, यस बॉस, बुलंदी और तिरंगा जैसी कई फिल्मों में देखा गया था. फिलहाल राकेश बेदी धुरंधर फ्रेंचाइजी की सक्सेस का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन