7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Cocktail 2 : कॉकटेल 2 इवेंट में बेकाबू हुए फैंस, मची अफरा-तफरी, शाहिद कपूर निकले आगे; पीछे  रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन

Media Yodha Desk Mon, Jun 15, 2026

Cocktail 2 : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में शाहिद, रश्मिका और कृति जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए मॉल में भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक के लिए बैरिकेड्स तक तोड़ दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि इवेंट बीच में ही रोक दिया गया और कलाकारों की सुरक्षा के लिए उन्हें वहां से बाहर निकाला जाने लगा। इस इवेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आगे-आगे निकले शाहिद, रश्मिका को कृति ने संभाला

सोशल मीडिया पर इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे शाहिद भीड़ से बचते-बचाते आगे-आगे निकल जाते हैं। वहीं कृति और रश्मिका पीछे ही भीड़ में फंसी रहती हैं। ऐसे में कृति रश्मिका की ढाल बनकर उन्हें बाहर निकलने में मदद करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस को धक्का भी लगता है, लेकिन वह बिना डरे रश्मिका को कसकर पकड़े रहती हैं और उन्हें बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालती हैं।

फैंस ने की कृति सेनन की तारीफ

कृति सेनन के रश्मिका मंदाना के प्रति इस सुरक्षात्मक रवैये को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। कई ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस पूरी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी और कृति की जमकर तारीफ की। वहीं कई ने शाहिद के यूं आगे-आगे निकल जाने पर हैरानी जाहिर की। लोगों का कहना है कि कृति कि जगह शाहिद को रश्मिका और कृति दोनों की मदद करनी चाहिए थी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा- 'कृति जिस तरह रश्मिका को बाहर निकाल रही हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह उनकी बड़ी बहन हों।' वहीं एक ने लिखा- 'कृति सच में बहुत प्यारी हैं।' दूसरी तरफ कुछ यूजर मॉल के सुरक्षा इंतजामों पर गुस्सा जाहिर करते दिखे।

'कॉकटेल 2' के बारे में

'कॉकटेल 2' की बात करें तो इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म 5 दिन बाद यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन