7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

दुर्ग आबकारी विभाग : आबकारी विभाग ने 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलो गुड़ पाश जब्त किया, आरोपी जेल भेजा


21 जुलाई 2025 — दुर्ग आबकारी विभाग ने थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के ग्राम घटियाखुर्द में अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आरोपी अनिकेत पारधी और एक अज्ञात व्यक्ति के कब्जे से 75 लीटर गुड़ से निर्मित कच्ची शराब जब्त की, जिसका बाजार मूल्य करीब ₹11,250 आंका गया है।

कार्रवाई के दौरान 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश (किण्वित पदार्थ) भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹45,000 है। मौके से गैस चूल्हा, डेगची समेत शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई।

दुर्ग जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विभाग की सख्ती लगातार जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन