7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध देशी मदिरा व आई-20 कार समेत तस्करी गिरोह पकड़ा गया

राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग बलौदाबाजार ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में 135 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड देशी मदिरा मसाला और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरेंगा से दरचुरा मार्ग में एक सफेद रंग की आई-20 कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से आरोपियों के कब्जे से कुल 750 पाव देशी मदिरा मसाला (135 बल्क लीटर) बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान थाना सिमगा क्षेत्र के ग्राम चौरेंगा निवासी मोनू उर्फ गिरीत वर्मा पिता सुखनंदन वर्मा एवं राकेश कुमार सेन पिता स्व. रघुनंदन सेन के रूप में हुई है। अवैध मदिरा को 11 प्लास्टिक बोरियों (प्रत्येक में 50 पाव) एवं एक नीले बैग (200 पाव) में छिपाकर रखा गया था। मौके पर ही आरोपियों को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।

जब्त मदिरा का बाजार मूल्य करीब 75 हजार रुपए और आई-20 वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 5 लाख रुपए बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक श्री मनराखन नेताम एवं श्री दिनेश कुमार साहू, मुख्य आरक्षक श्रीमती राधा गिरी गोस्वामी और नगर सैनिक श्रीमती राजकुमारी पैकरा की अहम भूमिका रही।

जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन