16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

अब नही लगनी पड़ेगी लाइन : राशन दुकान या मोबाइल से मिनटों में बनाएं आयुष्मान कार्ड, 5 लाख तक इलाज फ्री

Media Yodha Desk Thu, Apr 9, 2026

Ayushman Card: सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए आयुष्मान भारत योजना को और आसान बना दिया है। अब लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दूर-दूर के सेंटर या अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत अब राशन की दुकानों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की जा रही है। इस फैसले का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस योजना का फायदा पहुंचाना है, खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह कदम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब आइए जानते हैं कि राशन की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा और ऑनलाइन भी आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे बनवाएं राशन दुकान से आयुष्मान कार्ड

अब आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से काफी आसान हो गया है। आपको बस अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा और जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। जैसे:-

आधार कार्ड

राशन कार्ड

मोबाइल नंबर

राशन डीलर आपकी जानकारी सिस्टम में डालेंगे और अगर आप पात्र होंगे, तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। कई जगहों पर यह कार्ड तुरंत डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

घर बैठे Online ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में आयुष्मान भारत की ऑफिशियल वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in ओपन करें।

Step 2: वेबसाइट खुलने के बाद आपको Login / Sign In का ऑप्शन दिखेगा। अब अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP डालकर लॉगिन करें।

Step 3: लॉगिन के बाद आपको “Search Beneficiary” का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, आधार नंबर या नाम से सर्च कर सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में आता है, तो स्क्रीन पर आपकी डिटेल दिख जाएगी। अगर नाम नहीं आता, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

Step 4: अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आगे बढ़ने के लिए e-KYC करना होगा। इसके लिए आधार नंबर डालें, OTP या बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन करें। अब आपकी पर्सनल डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी। अब नाम, पता और बाकी जानकारी चेक करें। अगर सब सही है, तो Confirm पर क्लिक करें। इसके बाद आपका Ayushman Card बन जाएगा।

आयुष्मान कार्ड के फायदे

आयुष्मान कार्ड गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होता है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिससे उन्हें महंगे अस्पताल खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ती। इस कार्ड की मदद से सरकारी ही नहीं, बल्कि कई प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज कराया जा सकता है, यानी इलाज के समय जेब से पैसे देने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इसमें कई गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन का खर्च भी कवर होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पूरे परिवार को इसका लाभ मिलता है और इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं होती। कुल मिलाकर, आयुष्मान कार्ड उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अच्छे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन