19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Central Bank of India SO Recruitment 2026 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर करें आवेदन, देखें डिटेल्स

Media Yodha Desk Tue, Mar 3, 2026

Central Bank of India SO Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं और आईटी, साइबर सिक्योरिटी या जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एक्सपीरियंस रखते हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती प्रौद्योगिकी और जोखिम से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 23 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. वहां New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें.

2. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जो SMS और ईमेल के जरिए भेजा जाएगा.

3. लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें. स

4. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि).

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

6. Save and Next ऑप्शन से फॉर्म की जानकारी दोबारा जांच लें.

7. अंतिम सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

8. बैंक ने साफ कहा है कि एक बार फॉर्म जमा होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

ये 275 पद अलग-अलग तकनीकी और जोखिम संबंधी क्षेत्रों में बांटे गए हैं, जैसे जावा और .NET सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिजिटल चैनल मैनेजमेंट, सूचना सुरक्षा और साइबर सुरक्षा, नेटवर्क और क्लाउड मैनेजमेंट, विंडोज और एक्टिव डायरेक्टरी एडमिनिस्ट्रेशन, डेटा इंजीनियरिंग और डेटा साइंस, DevSecOps, जोखिम प्रबंधन, आईटी ऑफिसर या जेन एआई.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बीई/बीटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए.  साथ ही अलग-अलग पदों के लिए 2 से 10 वर्ष तक का कार्य एक्सपीरियंस जरूरी है. कुछ पदों के लिए ओरेकल, रेड हैट, वीएमवेयर, माइक्रोसॉफ्ट, स्प्रिंग फ्रेमवर्क और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सर्टिफिकेट जरूरी या वांछनीय हो सकते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन