6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

BS Reddy : उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन का नामांकन पत्र दाखिल, सोनिया गांधी समेत 80 नेता बने प्रस्तावक

Media Yodha Desk Thu, Aug 21, 2025

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बुधवार देर रात इंडिया ब्लॉक के 80 नेताओं ने रेड्डी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में अपने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और समाजवादी पार्टी से सांसद रामगोपाल यादव जैसे नेता प्रमुख थे।

इससे पहले रेड्डी को इंडिया ब्लॉक की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। उन्होंने कहा रेड्डी को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक बताया।

नामांकन दाखिल करने से पहले रेड्डी ने इंडिया ब्लॉक की तरफ से चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के एक साथी न्यायाधीश ने मुझसे पूछा कि वह राजनीतिक दलदल में क्यों उतर रहे हैं। मैंने जवाब दिया कि 1971 में एक वकील के रूप में शुरू हुआ उनका यह सफर अभी भी जारी है और वर्तमान चुनौती उसी सफर का हिस्सा है। भारत के उपराष्ट्रपति का पद कोई राजनीतिक संस्था नहीं है।"

आपको बता दें रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन