19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Aaj Ka Rashifal (15 अक्टूबर 2025) : बुध और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-लाभ के बन रहे योग

Media Yodha Desk Wed, Oct 15, 2025

Aaj Ka Rashifal 15th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी है। ऐसे में दिन विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं आज आपकी राशि के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। जहां मेष, कर्क और सिंह राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, वहीं तुला और मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। आगे जानें हर राशि का विस्तृत राशिफल

मेष राशि- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह भी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोज-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान, अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- कोट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी, चाकरी की स्थिति सुदृण होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। रंगीन दिन गुजरेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टरबेंस भी बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लेखकों के लिए, व्यापारियों के लिए, विद्यार्थियों के लिए कलमकारों के लिए बहुत अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। छोटी नोंक-झोंक से बचें और भावुक होकर कोई निर्णय न लें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन