8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

Railway Recruitment 2026 : साउथ सेंट्रल रेलवे में 2800+ पदों पर आवेदन शुरू, 11 अप्रैल तक अप्लाई करें

Media Yodha Desk Tue, Mar 17, 2026

Railway Recruitment 2026: दक्षिण मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 2801 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें देशभर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जो युवा रेलवे में काम करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

दक्षिण मध्य रेलवे की इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के कुल 2801 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा. इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, एसी मैकेनिक, सीओपीए और कई अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड के लिए रखे गए हैं.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. जिन उम्मीदवारों ने तकनीकी ट्रेड में ITI किया है, वे इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 23 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.OBC उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी.

आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि शुल्क रखा गया है.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान लगभग 10,500 रुपये से 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.यह प्रशिक्षण अवधि उम्मीदवारों को तकनीकी अनुभव देने के लिए होती है, जिससे आगे चलकर रेलवे और अन्य क्षेत्रों में नौकरी पाने में मदद मिल सकती है.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.सबसे पहले दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें. इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. फिर आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन