29th June 2026

BREAKING NEWS

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बची हुई सोलर बिजली का मिलेगा पैसा, अगले बिल में होगा एडजस्ट

Advertisment

Ajit Pawar funeral : अजित पवार के अंतिम संस्कार में मातम के बीच बड़ा कांड! 15 लोगों से 30 लाख का सोना लेकर चोर फरार; सुरक्षा में तैनात थे 800

Media Yodha Desk Tue, Feb 3, 2026

Ajit Pawar funeral: तारीख 28 जनवरी, दिन बुधवार। इस दिन भले ही सूरज निकला था, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए वह दिन किसी काली स्याह रात से कम नहीं था। दरअसल, इस दिन प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र ने एक राजनीति के नायक को खो दिया, जिनका नाम था अजीत पवार। पूरा देश गम में था और 'दादा' के परिवार को लोग सांत्वना दे रहे थे। उनके अंतिम संस्कार के दिन भीड़ का सैलाब उमड़ गया।

उनका अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था। इसी बीच एक खबर सामने आई जो सबको हैरान कर दी। दिल में गम और आंखों में आंसू लिए पहुंचे लोग कभी सोच नहीं सकते थे कि इस दौरान इस भीड़ में ऐसी भी घटना घट सकती है। मिली जानकारी के अनुसार,अंतिम संस्कार करने के दौरान गम की आड़ में चोरों ने 15 लोगों से 30 लाख रुपए की सोने की चेन चुरा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया था। सभी लोग यहीं पर उनका अंतिम दर्शन कर रहे थे। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसी बीच कुछ चोरों का गिरोह इस भीड़ में शामिल हो गया था। इस गिरोह ने कुल 15 लोगों को निशाना बनाया और उनके चेन चुरा लिए। बताया जा रहा है कि चोरी हुए सभी चेन की कीमत लगभग 15 लाख रुपए होगी। वहीं, वहां पर मौजूद कुछ लोग चौकन्ने थे, जिन्होंने शक होने के आधार पर कुछ चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

चोरी की शिकायत दर्ज

एक डिप्टी सीएम के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य के आठ हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उसके बाद भी चोरों ने पंद्रह लोगों के चेन चुरा लिए। फिलहाल जिन लोगों के चेन चोरी हुए हैं उन सभी लोगों ने बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

प्लेन क्रैश में हुई मौत

गौरतलब है कि 28 जनवरी की सुबह पौने नौ बजे प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ चार लोगों की मौत हो गई। अजित पवार मुंबई से अपने विधानसभा क्षेत्र बारामती जा रहे थे। तभी बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया और प्राइवेट प्लेन में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन