Ajit Pawar funeral : पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न; नितिन नवीन और शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
Ajit Pawar funeral : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज उनके गृह नगर बारामती में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। बता दें कि बुधवार को विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
https://twitter.com/i/status/2016764025602965751
विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में सुबह से ही बड़ी संख्या में एनसीपी के नेता एवं कार्यकर्ता जुटने लगे। अजित पवार का पार्थिव शरीर जब पहुंचा तो उसके पहले ही ग्राउंड लोगों से भर चुका था। सबकी आंखें नम थीं और लोग अपने नेता को अश्रुपूरित विदाई दे रहे थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी वहीं पहुंचे थे।
विमान हादसे में 5 लोगों की मौत हुई
बता दें कि पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास बुधवार सुबह एक ‘लियरजेट’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में दो पायलट, एक विमान परिचारक और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई। बृहस्पतिवार सुबह अजित पवार के पार्थिव देह को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल, बारामती से उनके काटेवाडी गांव ले जाया गया। इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को बारामती स्थित पवार परिवार के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन