7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Agniveer MR Musician Recruitment 2026 : म्यूजिक टैलेंट वालों के लिए भारतीय नौसेना में सुनहरा मौका, नोटिफिकेशन जारी

Media Yodha Desk Mon, Apr 6, 2026

Agniveer MR Musician Recruitment 2026: अगर आपको म्यूजिक में इंटरेस्ट है और आप देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए खास मौका है जो अपने टैलेंट को एक बड़े मंच पर दिखाना चाहते हैं और साथ ही एक अच्छा करियर भी बनाना चाहते हैं.

इस भर्ती के जरिए आप ना सिर्फ अपनी म्यूजिक कला को आगे बढ़ा सकते हैं बल्कि देश की सेवा करने का मौका भी हासिल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सकें.

अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें 

अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.  उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय ही मिलेगा, इसलिए जरूरी है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन करने से वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों या जल्दबाजी में होने वाली गलतियों से बचा जा सकता है, जिससे आपका फॉर्म सही तरीके से जमा हो सके.

अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं  पास होना जरूरी है और उसमें कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास म्यूजिक, खासकर हिंदुस्तानी म्यूजिक की जानकारी या व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए, क्योंकि यह पद म्यूजिशियन से जुड़ा है.

इस भर्ती की चयन प्रक्रिय क्या है 

इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आसान चयन प्रक्रिया है. इसके लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद कुछ अन्य जरूरी परीक्षण जैसे म्यूजिक स्किल या अन्य फिटनेस टेस्ट भी हो सकते हैं. अगर आपके 10वीं में अच्छे नंबर हैं, तो आपके चयन के चांस बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन