7th June 2026

BREAKING NEWS

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत

इलाज के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

CM और राज्यपाल से मुलाकात, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, अफवाह से मचा हड़कंप

रायपुर–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर ब्रेक, 10 जून से सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : कुंभ राशि वालों को नई नौकरी का ऑफर मिलेगा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Media Yodha Desk Mon, May 18, 2026

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026: 18 मई के दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को भगवान शंकर की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 18 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 18 मई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

18 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि- आज दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। सुबह से ही काम पीछे पड़ा रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर चिंता थोड़ी कम होगी। घर में किसी बात पर बहस से बचना बेहतर रहेगा। शाम तक मन हल्का महसूस होगा।

वृषभ राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। बिजनेस में पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।

मिथुन राशि- आज किसी पुराने काम को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। किसी दोस्त से अचानक बात हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें।

कर्क राशि- आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी। कोई पुरानी चिंता कम हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। शाम को आराम मिलेगा।

सिंह राशि- आज गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। छोटी बात को बड़ा बनाने से नुकसान हो सकता है। कामकाज में दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी रखें। परिवार का साथ मिलेगा तो मन शांत रहेगा।

कन्या राशि- आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी पर जल्दी भरोसा न करें। काम में देरी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के लोगों से सलाह लेकर चलना बेहतर रहेगा।

तुला राशि- आज का दिन राहत देने वाला रह सकता है। नौकरी में काम की तारीफ हो सकती है। रुका पैसा मिलने के संकेत हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। मन पहले से शांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति बेहतर रहेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा।

धनु राशि- आज काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। मन खुश रहेगा।

मकर राशि- आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि- आज दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और आराम भी करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन