7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

'धुरंधर' के फ्लॉप होने के इंतजार में था बॉलीवुड : फिल्ममेकर ने किया दावा- बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था सोमवार को बैठ जाएगी फिल्म

Media Yodha Desk Wed, Apr 15, 2026

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ धुरंधर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की सफलता देखने के बाद हर कोई हैरान है। फिल्म का पहला और दूसरा, दोनों ही भाग दर्शकों को खूब पसंद आए। अब फिल्म जगत के बड़े एक्टर्स और फिल्ममेकर भी आदित्य धर की फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। इस बीच निर्देशक-निर्माता कुणाल कोहली ने भी धुरंधर की रिलीज से पहले और बाद में होने वाले शोर-शराबे को लेकर खुलकर बात की। 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए कुणाल कोहली ने दावा किया कि बहुत ही कम लोगों को इस फिल्म से उम्मीद थी।

धुरंधर को दर्शकों से मिली अलग प्रतिक्रिया

कुणाल कोहली ने हाल ही में स्क्रीन से बात करते हुए बताया कि कैसे कुछ फिल्में कई बार इंडस्ट्री का सपोर्ट न मिलने के बाद भी अपनी अलग राह बना लेती हैं और कुछ ऐसा कर दिखाती हैं, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होती और 'धुरंधर' ऐसी ही फिल्मों में से एक थी। कुणाल कहते हैं कि कभी-कभी, जब चारों तरफ संदेह का माहौल होता है, तब दर्शकों की प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग होती है और इंडस्ट्री से समर्थन न मिलने के बाद भी फिल्में कमाल कर जाती हैं।

इंडस्ट्री के सपोर्ट के बिना चली धुरंधर

धुरंधर का उदाहरण देते हुए कुणाल कोहली कहते हैं, "जब इंडस्ट्री किसी फिल्म का समर्थन नहीं करती, तब भी वह फिल्म चलती है। 'धुरंधर' को ही ले लीजिए, इस फिल्म का किसी ने समर्थन नहीं किया। मैंने जिन भी बड़े-बड़े निर्देशकों से बात की, उन्होंने कहा, 'सोमवार को बैठ जाएगी। लेकिन, फिल्म सोमवार को और चल गई। धुरंधर ने सोमवार से और भी अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बॉर्डर 2 का भी किसी ने समर्थन नहीं किया। कई लोगों ने कहा कि दूसरे हफ्ते बैठ जाएगी। मगर फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। ये आप क्या बोल रहे हैं! ये तो ब्लॉकबस्टर निकली। बात खत्म। बात साफ है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंडस्ट्री में कौन आपको सपोर्ट करता है और कौन नहीं।"

कुणाल कोहली ने की धुरंधर की तारीफ

बता दें, बीते दिनों ही कुणाल कोहली ने एक पोस्ट शेयर करते हुए धुरंधर 2 की तारीफ की थी और पहले ही दिन 100 करोड़ कमाने पर आदित्य धर और रणवीर सिंह को बधाई दी थी। इसी के साथ उन्होंने फिल्म को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म की कमाई को लेकर अपने विचार खुलकर साझा किए थे। धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 1 माह से पहले ही इसने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इसके पहले भाग ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

धुरंधर और धुरंधर 2 का कलेक्शन

धुरंधर की बात करें तो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इल फिल्म ने भारत में 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और 1007.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। साथ ही विदेशों में इसने 299.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके चलते इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 1307.35 करोड़ रुपये रही। वहीं धुरंधर 2 ने पहले भाग से ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया। 13 अप्रैल तक भारत में ये फिल्म दुनियाभर में 1712 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन