19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

‘जेल की हर रात थी डरावनी’ : 4 महीने तिहाड़ में बंद रही एक्ट्रेस की दर्दनाक आपबीती, जानिए किस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Media Yodha Desk Wed, Mar 4, 2026

हाल ही के दिनों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे, जिसके चलते  उन्हें तिहाड़ जेल में 12 दिन गुजारने पड़े। अब अभिनेता अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं। राजपाल यादव से पहले भी कई स्टार जेल की सलाखों के पीछे रह चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 6 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। संदीपा को इस केस के चलते 4 महीने से ज्यादा तिहाड़ जेल में गुजारने पड़े थे। वहीं 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट ने  दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। अब एक्ट्रेस ने तिहाड़ जेल में बिताए दर्दनाक दिनों पर बात की है।

तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद कर भावुक हुईं संदीपा विर्क

सिमरन जोत मक्कर से बात करते हुए संदीपा ने तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद किया और कहा कि जेल में रहते हुए वह मौत की दुआ करने लगी थीं। इसी के साथ उन्होंने अपनी बेनुगाही का भी दावा किया। संदीपा जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए भावुक हो गईं और कहा कि तिहाड़ जेल एक ऐसी जगह है, जहां वह अपने दुश्मनों को भी नहीं भेजना चाहेंगी। संदीपा कहती हैं कि वह अक्सर भगवान से सवाल करती रहती थीं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है जो उन्हें ये सब सहना पड़ रहा है।

माता-पिता मिलने आते थे तो बुरा लगता था

संदीपा विर्क कहती हैं कि जब उनके माता-पिता जेल में उनसे मिलने आते थे तो उन्हें और भी ज्यादा बुरा लगता था। संदीपा ने कहा-  “मैं लगातार प्रार्थना करती थी कि मौत आ जाए और मुझे अपने साथ ले जाए। मुझे सबसे ज्यादा बुरा तब लगता था जब मेरे माता-पिता मुझसे मिलने जेल आते थे। मैंने उनसे माफी भी मांगी थी कि मेरी वजह से उन्हें यहां तक आना पड़ा। मेरे माता-पिता और भाई-बहन मेरे साथ खड़े रहे क्योंकि आपके अपने ही आपको जानते और समझते हैं।”

बिना सहारे के खड़े होना भी मुश्किल हो गया था

संदीपा बताती हैं कि जेल ने उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाला। वह इतनी कमजोर हो गई थीं कि बिना सहारे खड़ी भी नहीं हो पाती थीं। उन्होंने कहा- 'टॉयलेट बहुत ही गंदे होते थे और खाना भी बहुत खराब होता था। लेकिन, कुछ महिला पुलिसकर्मी दयालु थीं। वहीं कुछ ऐसी थीं जो कैदियों पर अपना गुस्सा निकालती थीं।'

संदीपा विर्क के प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो संदीपा विर्क 'हनी ट्रैप स्क्वाड' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अजित कुमार की 'मनकथा' और मोहनलाल की 'शिकर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें, संदीपा को 14 अगस्त 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था और दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर, 2025 को जमानत पर रिहा कर दिया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन