7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Shakira India concert 2026 : इंडिया टूर पर आ रहीं शकीरा, टिकट को लेकर मची होड़ तो पॉप स्टार ने दिया बड़ा तोहफा, इस शहर में होगा एक्स्ट्रा शो

Media Yodha Desk Tue, Mar 10, 2026

Shakira India concert 2026: ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा अप्रैल में इंडिया टूर पर आ रही हैं। 19 साल बाद पॉप स्टार की आवाज एक बार फिर भारत में गूंजने वाली है और इसे लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में शकीरा के कॉन्सर्ट का ऐलान हुआ, जिसे लेकर अब फैंस में टिकट्स को लेकर होड़ मच चुकी है। शकीरा के कॉन्सर्ट की टिकटों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। कॉन्सर्ट टिकट्स के दाम 35 हजार तक पहुंच गए हैं। फैंस की दीवानगी को देखते हुए मशहूर पॉप स्टार ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है और अपने आगामी इंडिया टूर में एक और कॉन्सर्ट जोड़ दिया है, जिससे फैंस को सुपरस्टार को लाइव देखने का एक और मौका मिल गया है।

शकीरा के इंडिया टूर में जोड़ा गया एक और शो

शकीरा के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में टिकटों को लेकर होड़ मची हुई है। ऐसे में सिंगर ने मुंबई में महालक्ष्मी रेसकोर्स में 11 अप्रैल को अपना दूसरा शो जोड़ा है। उनका पहला शो मुंबई में ही 10 अप्रैल को है, जिसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली में शो होगा। जी हां, कोलंबियाई सिंगर अब 11 अप्रैल को भी मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक एक्स्ट्रा शो करेंगी।

11 अप्रैल के शो के लिए टिकट बुकिंग

शकीरा के मुंबई वाले एक्स्ट्रा शो की जानकारी फैंस को तब मिली जब ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर एक और लिस्टिंग दिखाई दी। हालांकि, भले ही लिस्ट में नए शो को जोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक 11 अप्रैल के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री अभी तक शुरू नहीं हुई है और न ही अब तक आयोजकों ने बुकिंग शुरू होने की डेट का भी ऐलान नहीं किया है। ऑर्गनाइजर्स के अनुसार, टिकटों की इतनी मांग को देखते हुए एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला लिया है।

भारत में होंगे शकीरा के तीन शो

शकीरा के इंडिया टूर की बात करें तो अब भारत में पॉप स्टार के तीन शो होंगे। पहले दो कॉन्सर्ट मुंबई और तीसरा कॉन्सर्ट दिल्ली में होगा। 10-11 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के बाद 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। मुंबई और दिल्ली में शकीरा के होने वाले कॉन्सर्ट के टिकट सबसे पहले 1 मार्च को डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। मुंबई में होने वाले शो के टिकटों की कीमतों की बात करें तो जनरल एंट्री टिकट 6,000 से शुरू होते हैं और प्रीमियम पैकेज के टिकट की कीमतें 32,000 तक जाते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन