18th June 2026

BREAKING NEWS

8 साल के बच्चे की खतरनाक शरारत, पेट्रोल डालकर बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डायल-112 के आरक्षक पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार, जवान घायल

कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, 1.05 करोड़ का दिया था झांसा

अब मंत्रालय में रिटायर्ड कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी, युवाओं की जगह बुजुर्गों की एंट्री

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा

Advertisment

पवित्रा पुनिया ने 5 महीने बाद कराई मंगेतर की मुंह दिखाई : समंदर किनारे रोमांस करते आई नजर

Media Yodha Desk Mon, Mar 16, 2026

पवित्रा पुनिया कुछ महीने पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को हैरान कर दिया था। जब से पवित्रा ने अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं, लगातार यही सवाल हो रहे थे कि आखिर उनका मिस्टर परफेक्ट कौन है और पवित्रा ने उनका चेहरा दुनिया से क्यों छुपा रखा है? फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब पवित्रा अपने मंगेतर की पहचान उजागर करेंगी और अब आखिरकार पवित्रा ने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अभिनेत्री ने प्रपोजल की अन्य तस्वीरें शेयर करते हुए अपने मंगेतर से फैंस को मिलाया है।

अक्टूबर में किया था सगाई का ऐलान

पवित्रा पुनिया ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी सगाई का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह समुद्र किनारे रेड ड्रेस में नजर आईं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा छुपा लिया था, लेकिन अब उन्होंने मिस्ट्री मैन की पहचान उजागर कर दी है, जिससे एक्ट्रेस के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

कौन हैं पवित्रा के मंगेतर?

पवित्रा के मंगेतर का नाम जसकोमल सिंह है, जिन्होंने अभिनेत्री के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए अपना परिचय दिया है। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। फोटोज शेयर करते हुए जसकोमल ने कैप्शन में लिखा- 'जैसे ही सूरज डूबा, हमारा हमेशा का सफर शुरू हो गया।' फोटोज में कई खूबसूरत पल कैद हैं। किसी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की बाहों में दिखे तो किसी में किस करते नजर आए। वहीं एक तस्वीर में जसकोमल को पवित्रा को प्रपोज करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में समुद्र और सनसेट का खूबसूरत नजारा है।

कौन हैं जसकोमल सिंह ?

जसकोमल सिंह की बात करें तो वह एक बिजनेसमैन हैं और म्यूजिक से भी उनका खासा जुड़ाव है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पंजाबी गाने गाते हुए अपने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। पवित्रा ने 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जसकोमल सिंह के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- 'वह एक्टर तो बिलकुल नहीं हैं, वो अमेरिका बेस्ड बिजनेसैन हैं। एक प्यारे और काइंड हार्टेड इंसान। हम काफी समय से साथ हैं और एक-दूसरे के साथ खुश हैं।'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन